BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO: बिलासपुर; सरकण्डा पुलिस का अभियान..चाकू-तलवार लहराने वाले तीन युवक सहित 13 बदमाश गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सरकण्डा पुलिस ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को धारदार हथियार लहराते पकड़ा गया, वहीं 9 उपद्रवी बदमाशों और एक फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने चिल्हाटी जैतखाम के पास छोटू उर्फ त्रिदेव केंवट को धारदार चापड़ और भोला उर्फ अमरजीत रात्रे को तलवारनुमा हथियार के साथ पकड़ा। वहीं चांटीडीह गायत्री मंदिर के पास अजहर खान को चाकू लहराते गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर झुंड बनाकर उपद्रव करने वाले 9 बदमाश..दीपक कहार, रवि केंवट, मोहन सूर्यवंशी, करन सूर्यवंशी, राजा रजक, अंकित गंधर्व, दुर्गेश यादव, निखिल चौरसिया और जीवन निषाद को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। इसी बीच थाना सरकण्डा में दर्ज अपराध क्रमांक 1110/25 का फरार आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्खू उर्फ तांडव राजपूत भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके कब्जे से बटनदार चाकू जब्त किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...