BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, आरक्षकों को मिलेगा इनाम….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग युवक से धारदार चाकू बरामद कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना पुलिस ने तालापारा क्षेत्र में गुंडे-बदमाशों की चेकिंग के लिए आरक्षक देवेंद्र दुबे और नितेश सिंह को रवाना किया था। चेकिंग के दौरान जब टीम मगरपारा चौक पहुंची तो एक नाबालिग युवक को रोककर जांच की गई। जांच में उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने दोनों आरक्षकों को उचित इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण और सराहनीय बताया तथा पुलिस टीम की प्रशंसा की।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
