ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मामूली विवाद ने लिया ख़ौफ़नाक रूप, वृद्ध दंपति ने सौतेले भाई को लाठी से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार…..

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ग्राम अग्बाधार, सरनाटोली में 73 वर्षीय बुटुलराम और उसकी पत्नी सुखमति बाई ने अपने ही सौतेले भाई पर लाठी से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल पूषा राम (72 वर्ष) को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब मृतक पूषा राम आरोपी बुटुलराम के बेटे को शराब पीने के लिए साथ ले जाने गए। इसी बात पर बुटुलराम भड़क उठा और आरोप लगाया कि वह उसके बेटे को शराब पिलाकर बर्बाद कर रहा है। बहस इतनी बढ़ी कि बुटुलराम और उसकी पत्नी ने लाठी से पूषा राम पर हमला कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और आरोपियों के कपड़े जब्त कर लिए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। कांसाबेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने कहा कि किसी भी हालत में ऐसे गंभीर अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...