Raftaar News Cg

पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…..

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) पीडिता से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी चढा सरकंडा पुलिस के हत्थे। सरकंडा पुलिस ने रिपोर्ट पर तत्काल एक्शन लेते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायलय में पेश। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पीडिता द्वारा थाना सरकंडा में आरोपी कलेश्वर बर्मन निवासी बसंत वाटिका सूर्या विहार बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. के विरूद्ध जान से मारने की धमकी देते पीडिता के साथ दुष्कर्म करने के संबंध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा को दी गई। जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये पतासाजी करते हुये आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर धारा 376 (2) एन, 323, 506 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उनि. एम. डी. अनंत, सहायक उप निरीक्षक दिलीप प्रभाकर, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक अशफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, सोनू पाल का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...