BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कृष्ण जन्माष्टमी पर डीजे में बजा तेज साउंड, पुलिस ने की कार्रवाई..दो वाहन व साउंड बॉक्स जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में ध्वनि प्रदूषण और तेज आवाज पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर दो वाहनों समेत साउंड बॉक्स और एम्प्लीफायर को जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी संजय सेठिया (26) निवासी उतई, जिला दुर्ग और विजय कुमार सोनी (37) निवासी सिंघौरी, जिला बेमेतरा ने अत्यधिक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर आसपास के लोगों को परेशान किया और ध्वनि प्रदूषण फैलाया। मौके पर वाहन क्रमांक CG10 CU 1994 और CG22 G 5679 सहित साउंड बॉक्स सिस्टम व एम्प्लीफायर जप्त किए गए। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली देवेश राठौर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 15, 16 कोलाहल अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस का सख्त रुख….

एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ कहा है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत ध्वनि प्रदूषण और कोलाहल अधिनियम के उल्लंघन पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...