BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चॉकलेट-बिस्किट खिलाने का झांसा देकर मामा ने 8 वर्षीय बच्चे पर किया जानलेवा हमला..मर जाने का नाटक कर भांजे ने बचाई जान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रिश्तों को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली वारदात मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में सामने आई। यहां एक मामा ने अपने ही 8 वर्षीय भांजे सूर्यांश बरगाह पर चॉकलेट-बिस्किट खिलाने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर छुरे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मामा मोटरसाइकिल सीजी 10 बीबी 0506 में बैठाकर सूर्यांश को गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर गतौरा रेलवे बटाही पुल के पास झाड़ियों में ले गया। वहां उसने पहले बिस्किट खाने को दिया, फिर अचानक बच्चे का मुंह दबाकर गर्दन, कलाई, उंगलियों और पीठ पर लगातार वार कर दिया।

मरने का नाटक कर बचा मासूम……

खून से लथपथ सूर्यांश ने साहस दिखाते हुए मरने का नाटक किया। इसी बीच उसकी चीख सुनकर आसपास से गुजर रहे युवक मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी अविनाश तिवारी ने बताया कि उन्होंने बच्चे को घायल अवस्था में देखा और एक शख्स को बैग लेकर भागते देखा, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हमलावर की मोटरसाइकिल जब्त की है। थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने बताया कि बच्चा खतरे से बाहर है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...