ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरफिरे आशिक का खौफनाक कांड, युवती की सीने में खंजर घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार….

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हर्री गांव की एक 20 वर्षीय युवती की सिरफिरे आशिक ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी लंबे समय से युवती का पीछा कर उसे फोन पर बात करने के लिए दबाव डाल रहा था। इंकार करने पर उसने खंजर से वार कर युवती की जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका हेमंती लकड़ा (20) हर्री गांव निवासी मनरूप लकड़ा की बेटी थी। 12 अगस्त की शाम को वह घर पर अकेली थी, तभी गांव का ही युवक चंदर सोनवानी (39) घर में घुस आया और युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। शाम करीब 5 बजे जब पिता मनरूप लकड़ा घर लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि आरोपी चंदर सोनवानी पहले भी युवती को परेशान करता था। करीब 20–22 दिन पहले उसने हेमंती का मोबाइल छीनने और गला दबाकर धमकाने की कोशिश की थी। यहां तक कि उसने युवती को डंडे से भी मारा था, लेकिन उस समय ग्रामीणों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार युवती पर दबाव डालता रहा कि वह उससे फोन पर बातचीत करे। जब हेमंती ने साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी और 16 अगस्त की सुबह ग्राम उमको से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।कुसमी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था, लेकिन समय रहते उस पर सख्त कार्रवाई नहीं हो सकी। अब उसकी सनक ने एक निर्दोष की जान ले ली।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...