ChhattisgarhRaftaar News Cg

जन्माष्टमी मेला देखने आए युवकों की बाइक टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर घायल…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में देर रात जन्माष्टमी मेला देखने आए युवकों की दो बाइकों में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पूंजीपतरा तराईमाल निवासी देवानंद महंत (19) अपने साथी श्रवण के साथ और बांजीनपाली निवासी महेन्द्र घटकवार (27) अपने दोस्त रविकांत बेहरा के साथ रायगढ़ मेला देखने पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे ओवरब्रिज से गुजरते समय दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम तुरंत पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान देवानंद महंत की मौत हो गई, जबकि उसके साथी श्रवण की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं महेन्द्र और रविकांत को पैर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उनके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...