BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक..पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के मोहरा गांव में एक 21 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार मोहरा निवासी साहिल देव ताम्रे (21) पिता अमृत लाल ताम्रे रविवार रात अपने घर पहुंचा था। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा बंद होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो साहिल फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोलकर युवक को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीपत थाना पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....