BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कैश दो तभी होगा काम, राशन कार्ड के नाम पर रिश्वत मांगते सरपंच पति का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर क्षेत्र की गोंदइया ग्राम पंचायत से भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंचायत के सरपंच पति सतानंद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे खुलेआम ग्रामीण से राशन कार्ड बनाने के लिए ₹1000 नगद रिश्वत मांगते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सतानंद स्पष्ट शब्दों में कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने चुनाव पैसे खर्च कर जीता है, इसलिए अब फ्री में साइन नहीं करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि चाहे कलेक्टर या कमिश्नर से शिकायत कर लो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें सिर्फ ऑनलाइन नहीं, बल्कि कैश चाहिए। इस खुलासे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन कार्ड जारी करने के लिए सरपंच की साइन अनिवार्य होती है और इसी का फायदा उठाकर गरीबों से वसूली की जाती है। मजबूरन लोग अपनी बुनियादी सुविधा पाने के लिए रिश्वत देने पर मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि सरपंच पति और सरपंच के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में गरीब और जरूरतमंद लोग इस तरह की जबरन वसूली से बच सकें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...