BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; 52 पत्तियों के साथ 5 जुआरी गिरफ्तार, 2400 रुपये जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आम जगह पर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी और नगदी 2400 रुपये जब्त किए।गिरफ्तार आरोपियों में मंगल प्रसाद सतनामी (55), विजय दिवाकर (18), अजय कुमार (32), जुलेश भारद्वाज (30) और धमेन्द्र जांगड़े (34) शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश साहू और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
