Raftaar News Cg

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में …..? की टीम ने जीते 50 हजार के पुरस्कार, राजिम में राज्य स्तरीय के लिए जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे विजयी टीम

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्शाें को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी निर्देशानुसार जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिल्हा की भजनामृत मानस मंडली सेवार ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं तखतपुर ब्लाॅक से तुलसी के संदेश मानस मंडली पड़रिया ने दूसरा स्थान और कोटा ब्लाॅक से तुलसी रामायण मंडली मानिकपुर चुरैली ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर रामशरण यादव ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। रामायण का एक-एक प्रसंग समाज में सफल जीवन के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन सहित मानस प्रेमी जनता ने बड़ी संख्या में मानस के विभिन्न प्रसंगों का आनंद उठाया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से महापौर रामशरण यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर एवं संस्कृति को सहेजने के लिए शुरू की गयी यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से अपने उद्देश्य में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिनके द्वारा रामचरितमानस के उपदेशों, शिक्षाओं, जीवन चरित्र और परंपरा को मानस मंडली प्रतियोगिता के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान ने कहा हमें जीवन को मूल्यवान बनाने के लिए भगवान रामचंद्र जी के आदर्शो पर चलकर उन्हें आत्मसात करना होगा। विजेता टीम गरियाबंद जिले के राजिम में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। गौरतलब है, कि छत्तीसगढ़ अंचल के रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और कलादलों के विकास के लिए वर्ष 2021 में राज्य शासन द्वारा रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना शुरू की गयी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...