BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू बेचने वाला युवक गिरफ्तार! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा पुलिस ने चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बुधवारी बाजार में छापेमारी कर आरोपी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में लोगों को दिखाकर अवैध रूप से धारदार बटनदार और स्प्रिंगदार चाकू बेच रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 नग चाकू जब्त किए हैं। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त...