BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अरपा नदी में बहने से युवक की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर अरपा नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की पानी के तेज बहाव में डूबकर मौत हो गई। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर उसका शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि अचानक अरपा बैराज और भैंसाझार का गेट खोलने से नदी का जलस्तर बढ़ा और यह दुर्घटना हुई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम लावर निवासी नकुल केवट (44) गुरुवार दोपहर अरपा नदी में मछली पकड़ने गया था। वह जाल डालकर मछली निकाल रहा था, तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और नकुल तेज बहाव में बह गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर लोगों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पिछले दिनों बारिश थमने से अरपा नदी का जलस्तर घट गया था। जल संसाधन विभाग ने अरपा बैराज का गेट बंद कर दिया था, जिससे कुदुदंड इलाके में मकानों में पानी भर गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बिना सूचना दिए अचानक बैराज और भैंसाझार का गेट खोल दिया गया, जिसके चलते नदी का जलस्तर बढ़ा और हादसा हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन गुरुवार को युवक का पता नहीं चला। रात होने की वजह से तलाश रोक दी गई। शुक्रवार सुबह से दोबारा सर्च अभियान शुरू हुआ और शाम को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नकुल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...