ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस की ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : वायरल वीडियो में दिखे 4 आरोपियों पर ₹2-2 लाख का बाउंड ओवर…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया में वायरल हुए ड्रग्स सेवन के वीडियो पर रायपुर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने वीडियो की तस्दीक कर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो में चार वयस्क और कुछ टीनएजर्स ड्रग्स का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस टीम ने छानबीन कर आरोपियों की पहचान चंदन सोनकर (27), रितेश सोनी (24), शिवम धीवर (21) और तैफिउद्दीन (23) के रूप में की। इनके बताए ठिकानों पर पुलिस ने रेड की, हालांकि वहां किसी प्रकार का मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद सभी आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए। चारों वयस्क आरोपियों के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹2-2 लाख का बाउंड ओवर किया गया। वहीं, वीडियो में दिखे टीनएजर्स का काउंसलिंग कराकर उन्हें समझाइश दी गई और उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप! बिलासपुर; सर्पदंश मुआवजा घोटाले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार..CIMS से गिरोह तक पहुंचती थी हर शव की खबर... बिलासपुर; पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन; बिलासपुर में 5,873 अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटें... बिलासपुर; बाल सुधार गृह चौकीदार हत्याकांड बिलासपुर; दूसरे आरोपी की पटना से गिरफ्तारी..8वें दिन भी प्... बिलासपुर; बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस छापा; 9 जुआरी गिरफ्तार..20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त! रतनपुर NH पर पौधारोपण करा रही महिला सुपरवाइजर को ट्रेलर ने 20 मीटर तक घसीटा, चालक गिरफ्तार..लापरवाही... सीपत; घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक..पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी! केंद्रीय जेल बिलासपुर में फिर कैदी की मौत; एक महीने में चौथी घटना, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे ...