ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महासमुंद में 2 क्विंटल 25 किलो गांजा जब्त, तरबूज के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे आरोपी!

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे को ओडिशा के संबलपुर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ले जा रहे थे। तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को बेहद चालाकी से अंजाम दिया जा रहा था।

 तरबूज के नीचे छुपाया था गांजा…..

पुलिस जांच में सामने आया कि पिकअप वाहन में ऊपर से तरबूज लोड किए गए थे, जबकि नीचे प्लास्टिक की बोरियों में गांजा छुपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान 9 बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ।

आगे-आगे चल रही थी ‘प्रोटेक्शन’ कार..

तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए एक कार को पिकअप वाहन के आगे लगाया था। इस कार में सवार 4 लोग रास्ते की निगरानी कर रहे थे, ताकि पुलिस चेकिंग की जानकारी पीछे आ रहे पिकअप तक पहुंचाई जा सके।

 ऐसे हुआ खुलासा…..

सिंघोड़ा थाना प्रभारी संतोष सिंह को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा लोड है। साथ ही वाहन नंबर और उसके आगे चल रही कार की भी जानकारी मिली। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर दी।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी…

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप (OD15V4676) और उसके आगे चल रही कार (UP96Q3658) को रोका गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने वाहन में केवल तरबूज होने की बात कही, लेकिन तलाशी में गांजा बरामद हो गया।

 6 आरोपी गिरफ्तार…..

पुलिस ने मौके से पिकअप और कार में सवार कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 4 आरोपी उत्तर प्रदेश और 2 मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

पुलिस की कार्रवाई जारी….

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...