ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

स्कॉर्पियो पर की खतरनाक स्टंटबाजी, पुलिस ने की कार्यवाई….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पामगढ़ थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कॉर्पियो वाहन से सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक बोनट पर बैठकर और खिड़की से बाहर निकलकर तेज रफ्तार में जान जोखिम में डालते हुए स्टंट करते नजर आए। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में ही दुपट्टा मोड़ के पास वाहन को रोककर चालक सहित सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में स्कॉर्पियो चालक के साथ 2 बालिग और 8 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। जिला पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जांजगीर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए जानलेवा स्टंटबाजी से बचें, क्योंकि यह न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है। ऐसे मामलों में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...