BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मिशन कंपाउंड विवाद में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 7 गिरफ्तार! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वतंत्रता दिवस के दिन मिशन कंपाउंड क्षेत्र में हुई अशांति पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां विद्युत कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त 2025 को मिशन कंपाउंड में रहने वाले दो पक्षों के बीच पहले वाद-विवाद हुआ, जिस पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की समझाइश दी थी। इसके बावजूद, दोनों पक्षों द्वारा पुनः झगड़ा कर संज्ञेय अपराध की स्थिति उत्पन्न की गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों — मिथलेश सेनरी (51), नतीन सिंह (48), शहिद हुसैन (40), प्रयाश सहिस (29), दिलीप धृतलहरे (45), रोहन धृतलहरे (23) और रोहित धृतलहरे (19) — को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। बाद में सभी को कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में अशांति फैलाने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे वे किसी भी पक्ष से हों। यह कदम न केवल विवादित क्षेत्रों में शांति बहाल करने के उद्देश्य से उठाया गया है, बल्कि संभावित गंभीर घटनाओं को रोकने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...