ChhattisgarhRaftaar News Cg

कांग्रेस नेताओं और रेस्टोरेंट संचालक के बीच भिड़ंत, सिर फटने तक हुई मारपीट…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) खम्हारडीह इलाके में कार पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं और एक निजी रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक पहुंच गया। झड़प में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपा बग्गा के बेटे प्रियेश बग्गा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रेस्टोरेंट संचालक सनी रिजवानी और कांग्रेस प्रवक्ता सार्थक शर्मा समेत अन्य के बीच कहासुनी और हाथापाई साफ नजर आ रही है। बताया गया कि विवाद के दौरान डंडों, बल्लों और धारदार हथियारों से हमला हुआ। प्रियेश बग्गा और उनके साथी राजीव के सिर पर गंभीर चोटें आईं, दोनों विद्या अस्पताल में भर्ती हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। घायल पक्ष का आरोप है कि उन्हें घसीट-घसीटकर मारा गया, लेकिन हमलावरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। घटना से नाराज रेस्टोरेंट संचालक ने हमलावरों की कार पर लाठी से वार कर शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...