BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गेम खेलने मोबाइल नहीं दिया तो, दोस्त ने गला घोट उतारा मौत के घाट, 15 दिन बाद खंडहर स्कूल में मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी गांव में 15 दिन से लापता कक्षा 8वीं के छात्र चिन्मय सूर्यवंशी (13) का शव गुरुवार को गांव के बंद पड़े पुराने स्कूल से क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त छत्रपाल सूर्यवंशी (19) को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को चिन्मय घर से निकला था और लौटकर नहीं आया। परिजन व पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, यहां तक कि एक लाख रुपये इनाम की घोषणा भी की गई थी। गुरुवार को गांव के लोगों ने पुराने स्कूल से बदबू आने पर अंदर देखा तो शव मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों को मोबाइल पर गेम खेलने की लत थी। परिवार ने उसका मोबाइल छीन लिया था, इसलिए उसने चिन्मय से मोबाइल मांगा। मना करने पर उसने गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश स्कूल में छिपा दी। पुलिस ने मृतक का मोबाइल आरोपी से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...