ChhattisgarhRaftaar News Cg

8 महीने की शादी, कोख में पलते बच्चे संग खत्म हुई नवविवाहिता की जिंदगी संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आठ महीने की शादी और कोख में पलते बच्चे के साथ एक महिला की जिंदगी दहेज की आग में बुझ गई। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय दीपाली साहू की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम कुतरा निवासी अशोक साहू की बेटी दीपाली की शादी 22 नवंबर 2024 को मोतीनगर निवासी अंकित गुप्ता से हुई थी, जो संतोषी नगर में “मां मोबाइल” दुकान चलाता है। परिजनों के अनुसार, विवाह के एक महीने बाद से ही पति अंकित, ससुर राजकुमार गुप्ता, सास संजू गुप्ता और ननद अंकिता गुप्ता दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे थे और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दे रहे थे। कुछ महीनों बाद दीपाली गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष ने मायके को यह खबर न बताने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मायके वालों को खुशखबरी दे दी। इसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गई तथा मायके से मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई। 13 अगस्त की सुबह पति ने मायके को सूचना दी कि दीपाली ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। परिजन इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज प्रताड़ना और अजन्मे बच्चे सहित हत्या का मामला मान रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना फिर से साबित करती है कि दहेज जैसी कुप्रथाएं अब भी मासूम जिंदगियों को निगल रही हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...