ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जांजगीर पुलिस का बड़ा खुलासा; सूने घरों में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह दबोचा गया..सायबर टीम की सक्रियता से 5 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख की चोरी का माल बरामद!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस की सायबर टीम और तकनीकी निगरानी के चलते इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कुल 7 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद हुई है, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, सिक्के, मोबाइल एसेसरीज, 2 मोटरसाइकिल, एयर पिस्टल और धारदार हथियार शामिल हैं। पुलिस ने चोरी की घटनाओं के सुराग जुटाने के लिए आसपास के 200 से अधिक CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि घटनाओं को बाइक सवार तीन युवकों ने अंजाम दिया था। इसके बाद मुखबिरों को सक्रिय किया गया और सूचना पर दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

1. दुर्गेश नेताम उर्फ मल्लू (28) निवासी जांजगीर,

2. रामकुमार कश्यप उर्फ मोना (26),

3. महावीर कश्यप उर्फ खोदू (24),

4. आनंद उर्फ प्रभात कश्यप (20),

5. मंगल पांडे (40), सभी निवासी जर्वे (च), थाना जांजगीर। गिरोह का सरगना दुर्गेश नेताम पहले भी चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुका है।

ये हैं आरोपियों से बरामद माल…….

सोना…मंगलसूत्र, हार, लाकेट, टॉप्स, फूल्ली, कढुवा, मांगमोती, पीपर पत्ती इत्यादि (कुल तीन तोला से अधिक)

चांदी…करधन, बाजूबंद, पायल, सिंदूर डिब्बा, कंगन, अंगूठी, बिछिया, चूड़ी, सिक्के, ताबीज (कुल डेढ़ किलो से अधिक)

नकदी 46,000 रुपए, मोबाइल एसेसरीज, इंडक्शन चूल्हा, स्पीकर, नेकबैंड, फोन कवर, USB केबल.

2 मोटरसाइकिल (पल्सर और प्लेटिना), एयर पिस्टल, चाकू, लोहे का औजार, 215 नग सिक्के (1 पैसे से 10 रूपये तक

7 मामलों में की थी वारदात…..

आरोपियों ने थाना जांजगीर के ग्राम उदयबंद, बिरगहनी, खोखसा, औराईखुर्द व थाना बलौदा के ग्राम करमंदा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को कुल 7 प्रकरणों में गिरफ्तार कर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरोह की गैंग हिस्ट्रीशीट भी तैयार की जा रही है।

SP के निर्देश, सायबर टीम की बड़ी भूमिका…….

संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी जांजगीर मणिकांत पांडे, थाना प्रभारी बलौदा राजीव श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी नैला विनोद जाटवर की टीम ने यह सफलता हासिल की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...