ChhattisgarhRaftaar News Cg

कक्षा में पोर्न वीडियो देख रहे छात्र, स्टाफ नदारद, स्मार्ट क्लासरूम का दुरुपयोग……

राजगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सुठालिया स्थित PM श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र स्मार्ट क्लासरूम में पोर्न फिल्म देखते नजर आ रहे हैं। शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगाए गए स्मार्ट स्क्रीन और WiFi का इस्तेमाल छात्रों ने गलत दिशा में किया, जिससे स्कूल की छवि धूमिल हो गई। जानकारी के अनुसार, छात्रों ने स्मार्ट स्क्रीन को WiFi से कनेक्ट कर अश्लील वीडियो चलाया। घटना के समय कक्षा में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने बताया कि वे खुद स्कूल जाकर जांच कर चुके हैं और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। वहीं, स्कूल प्राचार्य हेमंत यादव का कहना है कि यह घटना उनके कार्यकाल की नहीं है और करीब 7-8 महीने पुरानी है। आप पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इस घटना को शिक्षा व्यवस्था पर धब्बा बताते हुए आरोप लगाया कि स्टाफ बच्चों पर नजर रखने के बजाय हंसी-मजाक में लगा रहता है। शिक्षा विभाग ने अब सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट क्लासरूम की निगरानी सीसीटीवी से की जाए और स्क्रीन व WiFi पासवर्ड सुरक्षित रखे जाएं। फिलहाल यह देखना बाकी है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होती है या यह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....