ChhattisgarhRaftaar News Cg

मासूम की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने लगाया सर्पदंश का आरोप, कब्र से निकालकर हुआ दुबारा पोस्टमार्टम……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरईपारा गांव में चार साल की बच्ची की मौत के कारण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 7 अगस्त की रात तबीयत बिगड़ने पर बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि मौत का कारण पीलिया है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि बच्ची की मौत सर्पदंश से हुई है। परिजनों का कहना है कि मिट्टी देने के बाद जब वे घर लौटे, तो बच्ची के बिस्तर के पास एक करैत सांप मिला। साथ ही बच्ची के मुंह से लार गिर रही थी और उसने उल्टी भी की थी, जो सांप के काटने के लक्षण हो सकते हैं। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कानूनी प्रक्रिया के बाद प्रशासन ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पुनः पोस्टमार्टम कराया। गांव के सरपंच और पूर्व जनपद सदस्य ने भी सर्पदंश से मौत की आशंका जताई है। तहसीलदार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दोबारा पीएम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।जिला चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीलिया से मौत का जिक्र था, लेकिन अब जिला स्तरीय टीम ने दोबारा जांच की है। अब सभी की निगाहें दूसरी पीएम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे साफ होगा कि मासूम की जान पीलिया ने ली या फिर सांप के ज़हर ने।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...