Raftaar News Cg

शादी कार्यक्रम से लौट रहे तीन नाबालिगों को बोर खनन ट्रक ने रौंदा… एक की मौत… दो घायल, मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जाँच…..?

मस्तुरी:- (विमल कांत व शेख असलम की रिपोर्ट) थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई है, वही दो घायल है, जिनमें से एक को गंभीर हालत में बिलासपुर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं, वही एक युवक को सामान्य चोटे आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा निवासी अभिलेख भास्कर पिता हेमकुमार भास्कर उम्र लगभग 17 वर्ष अपने चचेरे भाई अतुल भास्कर एवं एक अन्य साथी के साथ ग्राम बकरकुदा से मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दलदली बारात गया हुआ था। जो बारात में शामिल होने के बाद रात 11: 30 बजे के आसपास बाइक क्र सीजी 12 ए एम 4724 से तीनो वापस अपने ग्राम बकरकुदा लौट रहे थे, तभी टिकारी और बकरकुदा के बीच पथरताल मोड के पास मल्हार तरफ से आ रहे बोर खनन करने वाले ट्रक क्रमांक के ए 01 एसी 5725 ने सामने से बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे बाइक चला रहे अतुल भास्कर ट्रक से टकरा कर दूर जा कर गिर गया, वही पीछे बैठे अभिलेख की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही चालक अतुल भास्कर को भी गंभीर चोटे आई है, जिसको गंभीर स्थिति में बिलासपुर रिफर किया गया है। वही एक युवक को हल्की सामान्य चोट आई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनाकारित ट्रक को जब्त कर मौके से फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...