ChhattisgarhRaftaar News Cg

चलती बाइक पर आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई युवक की मौत…..

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। रिंग रोड पर मंजूषा एकेडमी के सामने बाइक चला रहे एक युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। देखते ही देखते वह बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह पूरा हादसा सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम सिरिल तिर्की है, जो अंबिकापुर के बिशप हाउस में काम करता था। वह बिलासपुर चौक से गांधी चौक की ओर जा रहा था, तभी रिंग रोड, नमना कला के पास उसकी तबीयत बिगड़ी। अचानक सीने में दर्द और सांस रुकने की वजह से वह बाइक से नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक सिरिल तिर्की की सांसें थम चुकी थीं। स्थानीय लोगों और पुलिस का मानना है कि यह मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है, हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होगा। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि युवाओं में अचानक हार्ट अटैक के मामले क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं, और इसके पीछे की असली वजहें क्या हैं। अंबिकापुर शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...