Raftaar News Cg

केंद्रीय बजट भारत को विश्व में अग्रसर बनाने की ओर….. यह बजट आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में होगा मील का पत्थर साबित: डॉ.बाँधी

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय बजट को मस्तूरी विधायक ने गाँव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज और हर वर्ग के उत्थान का बजट करार दिया है, उन्होंने कहा है कि केंद्रीय बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। आम जनता हो, किसान हो, युवा और महिला हर वर्ग के लिए ये बजट कल्याणकारी है। ये बजट भारत को विश्व में अग्रसर बनाने की ओर है उन्होंने कहा, वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है, निःसंदेह, यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने बुधवार को लोकसभा में साल 2023-24 का बजट पेश किया। इसमें मध्यम वर्ग, किसानों और गरीबों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। वित्त मंत्री ने कई बड़े एलान किए। जिसमें टैक्स कटौती समेत महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात दी गई। वित्तमंत्री ने एलान किया कि अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पहले ये सीमा 5 लाख रूपये तक की थी। अभी सालाना पांच लाख तक की आय पर लोग कोई आय टैक्स नहीं देते। इस स्तर को न्यू टैक्स रिज़ीम में सात लाख करने का प्रस्ताव रखा गया है। साल 2020 में पर्सनल टैक्स रिज़ीम में छह दरें जो दी गई थीं, इसे घटा कर पांच स्तर तक किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!