Raftaar News Cg

विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह ने किया श्री रामलीला मंच का उद्घाटन……9 दिनों तक होगा रामलीला मंचन..?? 

बिलासपुर:- मस्तूरी विधानसभा के वार्ड क्रमांक 43 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भगवती देवी खेल मैदान प्रांगण में विधायक मद से निर्मित में श्री रामलीला मंच का उद्घघाटन विधायक प्रतिनिधि बी पी सिंह द्वारा मंगलवार को विधिवत रूप से फीता काटकर एवं द्वीप प्रवजलित कर किया गया। साथ ही रामलीला मंचन का प्रारम्भ आरती और पूजन के साथ हुआ। अगले 9 दिनों तक प्रयागराज से आई मंडली श्री रामकथा प्रचारक मंडली जिसके संचालक धनजय तिवारी है के द्वारा मंचन किया जाना है

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि श्री सिंह ने रामलीला को प्राचीन परंपरा बताते हुए कहा कि यह मर्यादा, संस्कृति व संस्कार की पाठशाला है। इसका अनुसरण कर समाज में व्याप्त कई सामाजिक बुराइयों का जहां अंत किया जा सकता है। वहीं भूल रहे मर्यादा, संस्कार व संस्कृति को हम पुन: स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जिस तरह अपना जीवन जिया था, ठीक उसी प्रकार हमे भी ऐसा ही जीवन जीने की जरूरत है।

बीपी सिंह ने कहा कि गाँवो में अभी भी पौराणिक संस्कारों एवं पद्धतियों को जीवंत रखने का प्रयास जो यहाँ के लोग कर रहें हैं, वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं, इसे जीवंत रखने के लिए हम सभी को भी प्रयास करना चाहिए। रामलीलाओं का आयोजन समाज में समरसता, समन्वय और सांप्रदायिक सौहार्द की मिठास घोलती हैं।

इस मौके पर बी पी सिंह (विधायक प्रतिनिधि), श्रृष्टि सिंह ( संपादिका सी जी हंट), रीता सिंह (महामंत्री,महिला मोर्चा), संतोषी भोई (उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा),रवि बरगाह (स्वास्थ्य समिति संयोजक) राजेश शेंडे (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता), राजकुमार परिहार (बूथ अध्यक्ष) माधव सिंह (बूथ अध्यक्ष), सुनील भोई (बूथ अध्यक्ष), विनोद शुक्ला बूथ अध्यक्ष, गजेंद्र शुक्ला युवा मोर्चा , राजेश पटेल आई टी सेल प्रभारी,प्रेम कोल,बूथ सचिव, भाजपा कार्यकर्ता सुभाष जायसवाल , संजय रावत, लक्ष्मीनारायण यादव, कालीदास , तथा सम्माननीय कालोनीवासी यू के खरे, विनिता राव,बलदेव यादव आदि भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...