BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाईकोर्ट की फटकार: सेंदरी मानसिक चिकित्सालय में स्टाफ की कमी, गंदगी और मशीनों का अभाव……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सेंदरी मानसिक चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट कमिश्नर की हालिया रिपोर्ट में अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी, स्वच्छता में लापरवाही और मरीजों के लिए अपर्याप्त सुविधाओं का खुलासा हुआ है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल का हालिया निरीक्षण करने की बात कही। निरीक्षण टीम में स्वास्थ्य सचिव के साथ कोर्ट कमिश्नर एडवोकेट हिमांशु पांडे और एडवोकेट ऋषि राहुल सोनी शामिल थे। रिपोर्ट में सामने आया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड समेत कई जरूरी मशीनें नहीं हैं, जिसके चलते मरीजों को जांच के लिए सिम्स भेजना पड़ता है। इससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है। कोर्ट ने कहा कि निगरानी के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ है। अब स्वास्थ्य सचिव को अगली सुनवाई तक विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है। वहीं, शासन द्वारा एक सप्ताह का समय मांगे जाने पर अगली सुनवाई अगले हफ्ते तय की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...