BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

विजय जुलूस में छात्रों के बीच मारपीट, एक का सिर फटा, स्कूल स्टाफ की लापरवाही उजागर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर में जेएमपी स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय के छात्र संघ विजय जुलूस के दौरान छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक छात्र का सिर फट गया। विवाद डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर हुआ। चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरे जुलूस में स्कूल का कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। नगर भ्रमण कर रहे छात्र पूरी तरह बिना निगरानी के थे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। घायल छात्र को साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन घटना के बाद भी कोई शिक्षक न तो अस्पताल गया और न ही जुलूस को रोका। प्राचार्य मौसमी रॉबिंसन ने घटना के बाद दोनों छात्रों से माफी मंगवाकर समझौता करा दिया और स्टाफ की गैरमौजूदगी को लेकर शो-कॉज नोटिस जारी करने की बात कही। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, और प्राचार्य से विवरण लेने के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे। तखतपुर में शिक्षा विभाग की लापरवाही पहले भी सुर्खियों में रही है — चाहे एक ऑटो में 28 बच्चों को घर भेजने का मामला हो या स्कूली बच्चों से ट्रांसफार्मर की रस्सी खिंचवाने की घटना। यह ताजा मामला फिर से जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....