Raftaar News Cg

मोदी सरकार की बजट झूठ का पिटारा, मोदी सरकार आम जनता के मुसीबतों से पीठ दिखा कर भाग रही: श्रीवास

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा प्रस्तुत की गई 9 वीं बजट भी जनता से किये गए वादा को पूरा करने में असफल साबित हुई है। इस बजट में गांव गरीब और किसान की आय बढ़ाने की योजना कोई रोड मैप नहीं दिखा। 7 लाख रुपए तक की कमाई इनकम टैक्स के दायरे से जरूर बाहर हो गया है, लेकिन किसान मजदूर महिलायें युवा का सालाना आय 7 लाख रुपए कैसे हो इसके लिए कोई उपाय या कोई योजना नहीं बनाया गया है। दूध, दही में टैक्स लगाकर लूट की जा रही है, निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री ने 5 वीं बजट प्रस्तुत की है, लेकिन वह महंगाई बेरोजगारी महिलाओं की आमदनी को बढ़ाने में नाकामयाब रही है, ऐसा लगता है कि मोदी सरकार की नीतियां इस देश को आर्थिक तंगहाली और बर्बादी की ओर धकेलना चाहती है, जो 8 साल से देश की जनता देख रही है, मोदी के भाषणों में जो देश की आम लोगों की चिंता झलकती है, वह उनकी सरकार की योजनाओं में और बजट में कहीं भी नहीं दिखता है।
                    चित्रकांत श्रीवास ने यह भी कहा कि देश की सरकारी संपत्तियों को कोड़ी के मोल बेचने के अलावा कुछ भी नहीं है। इस देश की 70 प्रतिशत संपत्ति चंद पूंजीपतियों के हाथ में है, इससे ही समझ में आता है, कि 8 साल में मोदी सरकार ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। देश की जनता बेसब्री से मोदी सरकार के बजट का इंतजार कर रही थी कि इस बजट में अच्छे दिन आएंगे महंगाई कम होगी रोजगार मिलेगा 15-15 लाख रुपए खाता में आएंगे, रसोई गैस के दाम पूर्व की तरह 500 रुपए नीचे हो जाएगा, पेट्रोल डीजल पहले जैसे सस्ते दामों में मिलेगा, दवाइयों के दाम सस्ते होंगे, शिक्षा सस्ती होगी, लेकिन ऐसा कुछ बजट में नहीं मिला खोदी पहाड़ निकली चुहिया के तर्ज पर यह बजट है। देश की जनता इस बजट के बाद आत्मनिर्भर बन गई उन्हें ही महंगाई से लड़ना है, उन्हें ही बेरोजगारी से लड़ना है, मोदी सरकार आम जनता के मुसीबतों से पीठ दिखा कर भाग रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....