ChhattisgarhRaftaar News Cg

मुंगेली में दशगात्र भोज के बाद फैली बीमारी..74 ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम नवागांव चीनू में दशगात्र भोज के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार पड़ गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत व उपचार अभियान शुरू कर दिया। शुरुआती जांच में भोज में शामिल 10 लोगों में डायरिया के लक्षण पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के सभी घरों में जांच की, जिसमें कुल 74 लोग प्रभावित मिले..इनमें 45 पुरुष, 16 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। RMA, RHO, CHO और मितानिनों की संयुक्त टीम ने सभी प्रभावितों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है और कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है। CMHO और खंड चिकित्सा अधिकारी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली और ग्रामीणों को साफ पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने, ताजा भोजन करने और समय पर दवा लेने की सलाह दी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने बताया कि गांव में 24 घंटे स्वास्थ्य टीम तैनात है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...