BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब..भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई राष्ट्र प्रेम की मिसाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मोटरसाइकिल रैली के रूप में दयालबंद के जगमल चौक से शुरू हुई यह यात्रा गांधी चौक, हटरी चौक, जवाली नाला, सीटी कोतवाली, गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन दीक्षित चौक होते हुए नेहरू चौक में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में तिरंगा लहराते भाजपा नेता व कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल गुंजायमान करते रहे। यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं बाइक चला कर नेतृत्व किया। राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

तिरंगा हमारी आन-बान-शान; तोखन साहू……

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है और इसके सम्मान के लिए जीवन समर्पित है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता उद्धृत करते हुए राष्ट्र की महिमा का वर्णन किया।

नए भारत ने दुनिया में दिखाया सामर्थ्य; धरमलाल कौशिक…….

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और सेना के साहसिक प्रतिकार ने भारत को विश्व पटल पर गौरव दिलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से देश में राष्ट्रवाद का उत्साह चरम पर है।

आज विभाजन विभीषिका पर मौन जुलूस…….

14 अगस्त की दोपहर 3 बजे भाजपा विभाजन विभीषिका की स्मृति में गोष्ठी व मौन जुलूस निकालेगी। देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित परिचर्चा में डिप्टी सीएम अरुण साव मुख्य वक्ता होंगे। मौन जुलूस लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से तेलीपारा होते हुए सीएमडी महाविद्यालय मैदान तक जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...