ChhattisgarhRaftaar News Cg

डा. अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवॉर्ड के लिए आसीन का चयन..मुंगेली का गौरव बढ़ाने वाले मेधावी छात्र ने रचा नया कीर्तिमान!

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2021-22 के डा. भीमराव अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवॉर्ड के लिए मुंगेली के मेधावी छात्र आसीन दिवाकर का चयन किया गया है। विवेकानंद विद्यापीठ हायर सेकेंडरी विद्यालय मुंगेली के छात्र आसीन दिवाकर (पिता– मनोज दिवाकर, माता– श्रीमती हेमलता दिवाकर, ग्राम– सूखाताल, तहसील– लालपुर) ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर की कक्षा 12वीं की परीक्षा में अनुसूचित जाति वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय के प्राचार्य पारथ कुलमित्र ने जानकारी दी कि आसीन दिवाकर को यह सम्मान 2 सितंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। आसीन दिवाकर शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में ही मुंगेली जिले की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाया। वर्ष 2023 में NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर वे वर्तमान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, जिला प्रशासन एवं क्षेत्रवासी गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...