BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; क्रेडिट कार्ड बंद कराने के बहाने महिला डॉक्टर से ऑनलाइन ठगी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक महिला डॉक्टर को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराने के लिए बैंक से संपर्क किया, लेकिन इसी प्रक्रिया के दौरान वह धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए पहले बैंक से बात की थी। इसके कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए भरोसा दिलाया कि कार्ड बंद कराने के लिए एक विशेष मैसेज भेजना होगा। बैंक कर्मचारी समझकर पीड़िता ने बताए अनुसार मैसेज भेज दिया। इसके तुरंत बाद उनके खाते से रकम निकलने लगी। महिला डॉक्टर को शक हुआ और उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस से संपर्क किया, लेकिन तब तक खाते से मोटी रकम निकाली जा चुकी थी। पीड़िता ने सिविल लाइन थाना में अज्ञात कॉलर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने साइबर अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी साझा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। साइबर ठग बैंक कर्मचारी बनकर भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...