BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी..डिप्टी सीएम साव करेंगे ध्वजारोहण..पुलिस परेड मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार सुबह 9 बजे पुलिस परेड मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। संयुक्त कलेक्टर एस.एस. दुबे ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और परेड सलामी ली।

रिहर्सल में आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे होगा, जिसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे। कार्यक्रम में आकर्षक मार्चपास्ट और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़…….

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को सुबह 8 बजे स्वतंत्रता दौड़ आयोजित की जाएगी। दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर में समाप्त होगी। कलेक्टर ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...