ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कैरेक्टर के शक में पति बना हैवान! चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या, खून से सना मिला शव…चाकू से सीने और पीठ पर किया हमला, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर के अमलीडीह इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। कैरेक्टर के शक में पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भुनेश्वर साहू (35) अपनी पत्नी मथुरा भाई साहू (32) और तीन बच्चों के साथ अमलीडीह में रहता था। बीते कुछ समय से वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सोमवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। गुस्से में आए भुनेश्वर ने घर में रखा चाकू उठाया और मथुरा पर सीने और पीठ पर वार कर दिया। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तीन बच्चों से उजड़ा घर, परिवार पर टूटा कहर……

इस खौफनाक वारदात ने तीन मासूम बच्चों से मां की ममता छीन ली। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....