BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; धारदार हथियार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बाइक बरामद……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क पर गाड़ी मोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तीन युवकों ने मिलकर धारदार हथियार और हाथ-मुक्कों से एक युवक और उसके पिता पर हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और बटनदार चाकू जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त 2025 की रात 8 बजे, प्रखर शर्मा अपने पिता को बाइक से मंगला से जूना बिलासपुर होते हुए मोपका जा रहा था। इसी दौरान नागोराव स्कूल तिराहे के पास एक बाइक (CG10/BX8253) के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस पर आरोपी ने गाली-गलौच की और अपने साथियों अरमान खान और अमन भौरे को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर प्रखर और उनके पिता उमेश शर्मा पर हाथ-मुक्कों और धारदार चाकू से हमला कर दिया। मामले की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों — सैफ खान उर्फ सैफू (उम्र 25), अरमान खान (उम्र 19) और अमन भौरे (उम्र 22) — को रायपुर रोड से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और बटनदार चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि कृष्ण कुमार यादव, सउनि भोलेनाथ तिवारी, आरक्षक गोकुल जांगड़े, धीरेन्द्र तोमर, अमित सिंह, रत्नाकर सिंह राजपूत और धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...