BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोपी गया जेल…..

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से हैरान कर देने वाला मामला समाने आ रहा है, यहां 2 सगी बहनों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया गया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने 7 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ मेला दिखाने ले गया और उससे रेप किया। वहीं 11 साल की बच्ची को भी घुमाने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़ की। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है। युवक की दोनों बहनों से अच्छी जमती थी। तीनों में खूब बाते होती थी। इसी विश्वास में लेकर युवक ने वारदात की। जानकारी के मुताबिक, देवदास उइके (18) पड़ोस में ही रहता था। ऐसे में दो बहनों से उसे उसकी अच्छी बातचीत होती थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने वह बहला-फुसलाकर ले जाता और वारदात को अंजाम देता। ऐसा उसने कई बार किया। दोनों बहनों की उम्र 7 और 11 साल की है।वहीं, 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन देवदास बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने बाइक पर ले गया। जिसके बाद उसने सुनसान जगह पर उसका मुंह दबाकर छेड़छाड़ की कोशिश की। नाबालिग की चीखें सुनकर आसपास के लोग आ गए, तो वह मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने फौरन मामले की जानकारी पखांजूर पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जब बड़ी बहन पुलिस को आपबीती बता रही थी, तभी छोटी बहन ने अपने साथ हुए दरिंदगी का खुलासा किया। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल महीने में आरोपी ने उसे भी बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया था। इसके बाद झाड़ी में ले जाकर रेप किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि अगर वो किसी को बताती है तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके डर से वह किसी को कुछ भी नहीं बता रही थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे ने बताया कि सगी बहनों से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...