Raftaar News Cg

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 1 फरवरी को, चार मंडलियों के बीच होगा मुकाबला…….. मिलेगा 50 हजार रूपये…..?

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में 1 फरवरी को सवेरे 10 बजे से आयोजित की जायेगी। जनपद स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली चार मंडलियों के बीच यह मुकाबला होगा। जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाली मंडली को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा और 50 हजार रूपये का पुरूस्कार दिया जाएगा। गौरतलब है कि रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने राज्य शासन द्वारा प्रारंभ रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चार चरणों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया। इसमें पहला स्थान आने वाली मंडली को जनपद स्तर पर शामिल किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिल्हा ब्लाॅक से भजनामृत मानस मंडली सेवार, तखतपुर ब्लाॅक से तुलसी के संदेश मानस मंडली पड़रिया, मस्तुरी ब्लाॅक से सरस्वती मां मानस मंडली इटवा और कोटा ब्लाॅक से अंगना के तुलसी रामायण मंडली मानिकपुर चुरैली के बीच कड़ा मुकाबला होगा। मंडलियो को निधार्रित समयावधि में अपनी प्रस्तुति देनी होगी। प्रतियोगिता के आयोजन और परिणाम में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए पांच निर्णायको की टीम बनाई गई है, जो मंडलियो की प्रस्तुति, भाषाशैली और वेशभूषा के आधार पर उनका मूल्यांकन करेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
वन विभाग में नियम विरुद्ध तबादले पर बवाल, लिपिक संघ ने खोला मोर्चा; प्रतिबंध के बावजूद ट्रांसफर से म... सीपत में मानवता शर्मसार; मुक्तिधाम की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मचाय... शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद हुआ धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत! दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादस: सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत...राहत-बचाव... शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर बेटे ने की मारपीट, आरोपी पुत्र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! महिला से दुष्कर्म का मामला: परिचित रिश्तेदार ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ में अपहरण कांड का खुलासा: युवक सकुशल बरामद, झारखंड से तीन आरोपी गिरफ्तार! पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे की उंगली दांत से काटी, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; उर्स जुलूस में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्... बिलासपुर; ढाबे के बाहर अवैध वसूली: वाहन चालक और हेल्पर से मारपीट; ट्रक का शीशा भी तोड़ा, आरोपी गिरफ्...