ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

धमतरी ट्रिपल मर्डर: ढाबा के पास मामूली विवाद में 3 युवकों की हत्या, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार….

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के थाना अर्जुनी क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां मामूली विवाद में तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना ग्राम भोयना स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास रात करीब 11:20 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक आलोक सिंह ठाकुर, नितीन टांडी और सुरेश हियाल अपने साथियों के साथ ढाबा पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से मौजूद आठ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने धारदार चाकू से तीनों पर लगातार प्राणघातक वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना अर्जुनी की पुलिस टीम, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और प्रार्थी राहुल कुमार साहू की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रातभर चले सर्च ऑपरेशन में सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें तीन विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी गोपी दीवान (20), कुलेश्वर नेताम (25), रणवीर कुमार साहू (20), कमलेश ध्रुव (19) और गौतम दीवान (22) शामिल हैं। तीन नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। एसपी धमतरी के निर्देशन में की गई इस त्वरित कार्रवाई के बाद सभी वयस्क आरोपियों को बीएनएस की गंभीर धाराओं 103(1), 190, 191(1)(3) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिगों के लिए सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस का कहना है कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतनी भयावह हिंसा में बदल गया, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...