ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बॉयफ्रेंड का सपना पूरा करने गर्लफ्रेंड ने तोड़ा भरोसे का ताला, परिचित के घर चोरी उड़ाए 95 हजार नकद व जेवर……

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के डूमरपानी गांव में एक चौंकाने वाला चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे देने के मकसद से अपने ही परिचित के घर लाखों की चोरी कर दी। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया। नरहरपुर थाना अंतर्गत हल्बा चौकी पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को पीड़ित कन्हैया पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अगस्त की दोपहर वह सब्जी बेचने बाजार गया था। रात लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा है और नगदी व आभूषण गायब हैं। चोरी गए सामान में लगभग ₹95,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी व पायल शामिल थे। जांच में पता चला कि गांव की करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा घटना के दिन संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। पूछताछ में करूणा ने चोरी की बात कबूल की। उसने बताया कि प्रेमी को बाइक के लिए पैसे चाहिए थे, इसलिए दोनों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दिन करूणा घर में घुसकर बसूला से ताला तोड़कर पेटियों से नगदी व जेवर ले गई, जबकि ताम्रध्वज बाहर निगरानी कर रहा था। पुलिस ने ताम्रध्वज के घर से ₹95,000 नकद और करूणा के घर से सभी जेवर बरामद कर लिए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब ₹2 लाख आंकी गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक मालिक राम केवट, प्रधान आरक्षक सुकदेव ध्रुव, आरक्षक चंद्रभान टेकाम और टीम की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...