ChhattisgarhRaftaar News Cg

रफ्तार का कहर नाले में गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत……

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ग्राम पंचायत लोखान मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान दांगुराम और रामधारी के रूप में हुई है। दोनों भेलकी गांव से बाइक पर सवार होकर पंडरिया की ओर जा रहे थे। लोखान मोड़ के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...