ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, बेटे की हालत नाजुक…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव में आपसी रंजिश के चलते 45 वर्षीय सर्वे दास महंत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतक को घर से खींचकर निर्वस्त्र किया और पूरे गांव में घसीटते हुए करीब तीन घंटे तक लाठी-डंडों व लात-घूसों से पीटते रहे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान मृतक के बेटे को भी निशाना बनाया गया, जिसे गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत नाजुक है। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना इतनी भयावह थी कि कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। मृतक की पत्नी कांति महंत ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर महिला आरोपियों के नाम एफआईआर में नहीं जोड़े और देर से कार्रवाई की, जिससे उनके पति की जान चली गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के पीछे पुराना विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए पीला दास महंत, रोहित दास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्ण दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत और सुनील दास महंत को गिरफ्तार किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायल बेटे का इलाज अस्पताल में जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...