ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुरानी रंजिश पर बीयर बॉटल से जानलेवा हमला कर युवक को किया घायल, दो आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरियरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 13 जून की है जब अजय चौहान नामक युवक पर गांव के ही सोनू यादव उर्फ डेढ़िया (27) और अजय कुमार निर्मलकर (26) ने शराब दुकान के पास विवाद करते हुए गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हाथ मुक्का से मारपीट की और बीयर की बोतल तोड़कर अजय के सीने में प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना मुलमुला पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने हमला करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...