BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थिया ने 10 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान कान्हा यादव उर्फ कान्हा कौशल से थी, जिसने शादी का झांसा देकर और धमकाकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए और दैहिक शोषण किया। रिपोर्ट दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने आरोपी कान्हा कौशल (27 वर्ष), निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...