BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में कल बजेगा विकास का ढोल..शहर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री साय, जिलेवासियों को मिलेगी 260 करोड़ की सौगात..खबर पढ़कर जानिए किन क्षेत्रवासियों को क्या-क्या विकास कार्यों का मिलेगा लाभ!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 अगस्त को बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य ‘स्वच्छता संगम’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर वे क्षेत्रवासियों को 260 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 197 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले 25 कार्यों का शिलान्यास और 63 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए 24 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और चेक का वितरण कर लाभान्वित भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव करेंगे, जबकि केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और महापौर पूजा विधानी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के हाथों नूतन चौक में 3.85 करोड़ की लागत से निर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, कोनी क्षेत्र में 9 करोड़ की लागत से एसटीपी कार्य, 2.92 करोड़ की लागत से गुनसरी एनीकट, 4.82 करोड़ की लागत से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में नवीन कन्या छात्रावास और 6.29 करोड़ की लागत से नगोई बस्ती से मोढ़े नाका निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा जूनापारा से कठमुड़ा मार्ग, उसलापुर-दैजा मार्ग चौड़ीकरण, बीजा-देवतरा मार्ग मजबूतीकरण, मंगला-भैसाझार-दीनदयाल कालोनी लोखंडी रेलवे फाटक तक दो लेन सड़क, सिलतरा में हाई स्कूल भवन सहित कई एकल ग्राम योजनाओं और रेट्रोफिटिंग योजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। पीएम जनमन योजना के तहत खैरझिटी रोड से बैगा मोहल्ला, धनरास से बैगापारा और आरएनकेके रोड से पेण्ड्रीपारा मार्ग का लोकार्पण होगा। दयालबंद में 26.42 करोड़ की लागत से एजुकेशन हब नालंदा परिसर एवं एकेडमिक ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। नगरोत्थान योजना के तहत अशोक नगर चौक से बिरकोरा मोड़ तक गौरव पथ, अरपा इन्द्रासेतु से रामसेतु तक अटल पथ और मंगला चौक से आजाद चौक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा बहतराई-राजकिशोर नगर जल आपूर्ति प्रणाली उन्नयन, व्यापार विहार और बाजार चौक तिफरा में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, अशोक नगर चौक से मोपका तक सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण, बसंत विहार से अपोलो हॉस्पिटल तक, मानसी होटल से अमरैया चौक तक और अमरैया चौक से रपटा चौक तक डामरीकरण कार्य, विजयपुर एनीकट, सरार नाला में पुलिया, बहतरा से आमाकोनी मार्ग, बिनौरी से हरदी भगवान पाली नहर सड़क, गोदईया-कलमीटार सड़क, बुटेना-धौराभाठा सड़क, अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन, ऑडिटोरियम भवन, मोछ में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, बहतराई से सम्बलपुरी मिनी स्टेडियम सड़क, ग्राम पंचायत बोड़सरा में मंगल भवन, आमागोहन में सामुदायिक भवन, शनिचरी-चांटीडीह मार्ग में अरपा नदी पर उच्च स्तरीय पुल और तखतपुर-बरेला के बीच मनियारी नदी पर पुल निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई रफ्तार लाने के साथ ही सड़क, शिक्षा, जलापूर्ति और अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़े बदलाव का आधार बनेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...