BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी हैदराबाद से गिरफ्ताR

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक साल से फरार नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को तेलंगाना के रंगारेड्डी (हैदराबाद) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कौशल उर्फ दिल मोहित (22 वर्ष) निवासी ग्राम बराही थाना तखतपुर को पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता के साथ बरामद किया है। मामला 4 जून 2024 का है, जब आरोपी ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल की टीम ने सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी को 17 जुलाई 2024 को रंगारेड्डी (हैदराबाद) से गिरफ्तार कर नाबालिग को उसके कब्जे से मुक्त कराया। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 भादवि व 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...