BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; लूटपाट के दो मामलों में 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार…इनोवा कार, बाइक और नगद रकम बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए लूटपाट के दो मामलों में शामिल 4 आरोपियों को महज़ कुछ घंटों में दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की इनोवा कार, एक बजाज पल्सर बाइक और 3000 रुपए नकद जब्त किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09-10 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात, चकरभाठा बिजली ऑफिस के पास इनोवा कार सवार आरोपियों ने बलराम मंडावी से एक पल्सर बाइक लूट ली। इसके बाद उसी बाइक से दो आरोपी वाणीराव पेट्रोल पंप, रहंगी पहुंचे और वहां शिवकुमार सूर्यवंशी से 9000 रुपए नकद लूट लिए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की वारदात कबूल की। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(6) (लूट) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

1. शैलेंद्र ध्रुव (25 वर्ष), निवासी वार्ड 10 जोगीपुर रहंगी, थाना चकरभाठा।

2. अनुराग गोस्वामी (19 वर्ष), निवासी जोगीपुर रहंगी, थाना चकरभाठा।

3. विक्रम यादव (27 वर्ष), निवासी इमलीडीह तेलीबांधा, रायपुर।

4. दीपक दास मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, बलौदा बाजार।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...