BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; अवैध गतिविधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक प्रवृत्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगला, उसलापुर और आकाश नगर के नागरिक लगातार शिकायत कर रहे थे कि कुछ लोग अवैध कार्यों से माहौल बिगाड़ रहे हैं।पुलिस ने बताया कि तीनों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है, जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों पर लागू होती है। सिविल लाइन पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये है गिरफ्तार आरोपी…..
- राहुल श्रीवास (31), निवासी दइहानपारा, थाना सरकंडा।
- राहुल यादव उर्फ सोनू (28), निवासी मंगल जेपी विहार, थाना सिविल लाइन।
- राजा वर्मा (35), निवासी गंगानगर, थाना सिविल लाइन।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
